ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार रिया के भाई ने दायर की नई जमानत याचिका
शोविक चक्रबोर्ती (फाइल फोटो)
मुंबई, 7 नवंबर | अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने एनडीपीएस मामले में एक विशेष अदालत में नई जमानत याचिका दायर की है। शौविक को दो माह पहले पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। शौविक के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, विशेष एनडीपीएस अदालत संभवत: उसकी जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी, जिसे इस अदालत, मेट्रोपॉलिटन कोर्ट और बांबे हाई कोर्ट ने पहले खारिज कर दिया था।
शौविक(24) को एनसीबी ने 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की ड्रग्स एंगल से जांच के सिलसिले में शौविक की गिरफ्तारी की थी।

