सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हिजबुल का चीफ ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में मारा गया

Army IANS_800x606

प्रतीकात्मक इमेज/आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांड डॉ. सैफुल्लाह पुलिस और सुरक्षाबल के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले के रंगरेठ में रविवार को हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मई में रियाज नाईकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख बन गया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन को पुलिस द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर क्षेत्र में दबिश दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरु हो गई और सैफुल्लाह मारा गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!