हिमाचल मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

Jai Ram Thakur

फाइल फोटो/फेसबुक

The Hindi Post

शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन थे, गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण मुख्यमंत्री ने आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है।”

कार्यालय ने कहा, “हालांकि, अभी मुख्यमंत्री जी की तबीयत ठीक है तथा चिकित्सकों की सलाह पर वे अपने सरकारी आवास में ही ‘आइसोलेट’ रहेंगे।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!