दो सौ फिल्मों में काम करने वालीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल

Khushbu Sundar joins BJP

खुशबु सुन्दर ने सोमवार को बीजेपी ज्वाइन की (फोटो क्रेडिट: बीजेपी/ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

राष्ट्रीय महासचिव सी.टी, रवि और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगुन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खुशबू सुंदर ने सोमवार को ही कांग्रेस के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खुशबू सुंदर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने डीएमके से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और कांग्रेस में भी रहीं। अब वह भाजपा में शामिल हो रहीं हैं।

बता दें कि खुशबू सुंदर 2010 में द्रमुक पार्टी से जुड़ीं थीं। बाद में 2014 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खुशबू सुंदर का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!