भोपाल में युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Rape

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दलित युवती के साथ तीन युवकों द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती के माता पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह युवती को एक मकान से बहदवास हालत में बरामद किया गया।

युवती ने बताया है कि वह अपने परिचित देवसिंह से शनिवार की दोपहर को एक्टिवा मांग कर ले गई थी। जब वह एक्टिवा वापस करने गई तो देवसिंह ने उसके साथ छत पर ले जाकर जबरदस्ती की एवं अन्य दो दोस्तों ने भी साथ ले जाने में सहयोग किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक इरषाद वली ने बताया है कि युवती की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!