हाथरस कांड में नहीं हुई रेप की पुष्टि : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

Prashant Kumar (ADG - Law & Order)

आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

बहुचर्चित हाथरस कांड में यूपी पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है । पुलिस का दावा है कि इस कांड में मृतक लड़की से दुष्कर्म नहीं हुआ था और उसकी मौत का कारण बर्बरतापूर्वक पिटाई है ।

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा की सफदरजंग हॉस्पिटल द्वारा तैयार की गई पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मौत गर्दन में हुई इंजरी और उसके बाद हुए ट्रामा से हुई है ।

उन्होंने यह भी कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी आ गई है जिसके अनुसार  सैम्पल्स में स्पर्म (शुक्राणु) नहीं पाए गए है |

“यह स्पष्ट होता है कि कुछ लोगो के द्वारा प्रदेश में गलत तरीके से जातीय तनाव पैदा करने के लिए इस तरह की चीज़े कराई गई और इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की । इसमें अब आगे की कार्रवाई की जाएगी । ऐसे लोगो की पहचान की जाएगी जो प्रदेश में सामाजिक सदभाव और जातीय हिंसा भड़काना चाहते है”, प्रशांत कुमार ने अपनी स्टेटमेंट में कहा|

बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं आज पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी जिसमें दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया गया है ।


The Hindi Post
error: Content is protected !!