टीवी अभिनेता अक्षत उत्कर्ष अपने अंधेरी निवास में मृत मिले

Akshat Utkarsh Facebook

अक्षत उत्कर्ष (फाइल फोटो)- facebook.com/akshat.utkarsh

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता अक्षत उत्कर्ष अंधेरी के अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, वह पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। वहीं मंगलवार को शव को मुजफ्फरपुर ले जाया गया।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!