यूएनडीपी ने सोनू सूद को सम्मानित किया

Sonu Sood

फाइल फोटो

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया था, जिसके चलते अभिनेता को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी)द्वारा प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनीटेरीयन एक्शन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए जाने पर सोनू ने कहा, “यह एक दुर्लभ सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मिला यह सम्मान बहुत खास है। मैंने बिना किसी उम्मीद के अपने देशवासियों के लिए वो किया जो मुझसे हो सका। हालांकि इस तरह से सम्मान मिलने से अच्छा लगता है। मैं 2030 तक एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) हासिल करने के प्रयासों में यूएनडीपी का पूरा समर्थन करता हूं। इन लक्ष्यों के कार्यान्वयन से पृथ्वी और मानव जाति को बहुत फायदा होगा।”

अभिनेता को यह अवार्ड वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया गया।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!