चलती रोडवेज बस में पैदा हुए बच्चे का नाम रखा ‘महोबा डिपो’

Baby

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

महोबा (उत्तर प्रदेश) | राज्य के महोबा जिले में चलती हुई रोडवेज की बस में एक महिला ने एक बच्चे का जन्म दिया, जिसका नाम ‘महोबा डिपो’ रखा गया। कोरोनावायरस महामारी के दौरान पैदा हुए बच्चों के नाम ‘कोरोना कुमार’, ‘सैनिटाइजर कुमारी’ और ‘कोविड’ इत्यादि रखे गए हैं। इस सूची में अब ‘महोबा डिपो’ भी शामिल हो गया है।

सोमवार को जब यह घटना हुई, उस वक्त महिला को उनके परिवारवाले रोडवेज की बस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। बस में महिला को प्रसव पीड़ा से छटपटाते देख एक बुजुर्ग महिला ने वहीं उनका प्रसव करा दिया।

इसके बाद बस के चालक और कंडक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और बस को सीधे अस्पताल लेकर गए, जहां मां और नवजात को भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

इस खबर पर खुशी जताते हुए रोडवेज कर्मियों द्वारा यात्रियों को मिठाई बांटी गई और सबने मिलकर बच्चे का नाम ‘महोबा डिपो’ रखा।

अप्रैल के महीने में सहारनपुर में एक जोड़े ने अपनी बच्ची का नाम ‘सैनिटाइजर’ रखा। 27 मार्च को छत्तीसगढ़ में एक जोड़े ने अपने जुड़वा बच्चों का नाम ‘कोविड’ और ‘कोरोना’ रखा।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!