भोपाल रेलवे स्टेशन के गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म, 2 अधिकारी गिरफ्तार

Rape-FB_640x384

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

राजकीय रेलवे पुलिस के रेलवे स्टेशन स्थित थाने से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि रेलवे के अधिकारी राजेश तिवारी से उसका किसी परिचित के माध्यम से परिचय हुआ था, कई माह से उनसे बातचीत चल रही थी।

तिवारी ने नौकरी देने की बात कहकर उसे बुलाया, वह भोपाल पहुंची तो उसे वीआईपी गेस्ट हाउस में रुकवाया गया। उसके बाद राजेश अपने एक अन्य साथी आलोक मालवीय को अपने साथ लेकर गेस्ट हाउस आया। दोनों ने युवती को कुछ पेयपदार्थ पीने के लिए दिया, जिसमें नशीली वस्तु मिली हुई थी। पीते ही वह बेहोश हो गई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर दोनों आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!