पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन
जसवंत सिंह (फाइल फोटो/आईएएनएस)
नई दिल्ली | पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। यहां सेना अस्पताल ‘रिसर्च एंड रेफरल’ (आर एंड आर) ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष के थे। बयान में कहा गया, “मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व कैबिनेट मंत्री का आज सुबह 6.55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डिएक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ। जांच में वह कोरोना नेगेटिव निकले थे।”
जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी थे, उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था और अपने समय के एक कद्दावर नेता थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री, श्री जसवंत सिंहजी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने रक्षा मंत्री के प्रभार सहित कई तरह से देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।”
Deeply pained by the passing away of veteran BJP leader & former Minister, Shri Jaswant Singh ji. He served the nation in several capacities including the charge of Raksha Mantri. He distinguished himself as an effective Minister and Parliamentarian.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2020
उन्होंने आगे कहा, “श्री जसवंत सिंहजी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और राष्ट्र की सेवा में शानदार रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
Shri Jaswant Singh ji would be remembered for his intellectual capabilities and stellar record in service to the nation. He also played a key role in strengthening the BJP in Rajasthan. Condolences to his family and supporters in this sad hour. Om Shanti.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2020
शोक संवेदनाओं का आना शुरू हो गया है। स्पीकर ओम बिड़ला ने भी सिंह को एक कुशल राजनीतिज्ञ और सैन्य अधिकारी के रूप में याद किया।
आईएएनएस
