जब टाइगर श्रॉफ ने 220 किलो वजन उठाया

Tiger Shroff Lifts 220 Kg

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसको देखकर उनके फैंस आश्चर्य चकित रह गए। दरअसल, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 220 किलो का भारी वजन उठाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह लोवर और ब्लैक कलर की बनियान पहने हुए दिखाई दे रहे रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “एक्सक्यूज द वार क्राइज। 220 किलो का वजन महसूस किया।”

https://www.instagram.com/p/CEjgVTmnl1r/

अभिनेता की कथित प्रेमिका दिशा पटानी ने उनके पोस्ट पर इमोजी कमेंट किया, वहीं उनकी मां ने ‘पागल’ कहा।

टाइगर के बहनोई ने कमेंट में लिखा, “बेस्ट मोड। “

टाइगर श्रॉफ को अब से पहले फिल्म ‘बागी 3’ में देखा गया था। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!