सीबीआई ने महेश भट्ट को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया : गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति

Suchitra Krishnamoorti

फाइल इमेज/इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री एवं गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के रिश्तों में महेश भट्ट की भूमिका पर सवाल उठाया है। वह यह भी जानना चाहती हैं कि भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभी तक पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोमवार शाम को अपने सत्यापित ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया, “क्या सीबीआई ने महेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुलाया है? जब आठ जून को रिया ने सुशांत को छोड़ा था, तब वह इतने ऐडमन्ट (दूसरे का दिमाग बदलना) क्यों थे?”

हाल ही में रिया और महेश भट्ट के बीच एक व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट लीक हुए थे, जहां रिया ने कथित तौर पर फिल्म निमार्ता को आठ जून को सूचित किया था कि वह सुशांत के घर से जा रही है।

रिया ने पिछले हफ्ते एक टेलीविजन साक्षात्कार में भट्ट को अपने पिता जैसा बताया था। जब रिया के साथ उनकी व्हाट्सएप बातचीत लीक हुई, तभी से भट्ट को सोशल मीडिया पर गंभीर रूप से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

जून में सुशांत के निधन के बाद से, महेश भट्ट को कथित तौर पर भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल और मेम्स द्वारा निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें रिया के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। रिया पर सुशांत के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!