सुशांत मामला : ईडी ने गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य से सवाल किए

Sushant and Gaurav Arya (1)
The Hindi Post

मुंबई | गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गोवा में होटल टैमेरिंड और कैफे कोटिंगा के मालिक आर्य से सुशांत की प्रेमिका रिया के साथ कथित चैट के बारे में पूछताछ की जा रही है, जहां दोनों ड्रग्स पर चर्चा कर रहे हैं।

ईडी के अधिकारी ने कहा कि उनसे रिया और उनके भाई शोविक के साथ वित्तीय सौदों के बारे में भी पूछा जा रहा है।

रविवार को, आर्य ने दावा किया कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले थे मगर वह 2017 में एक बार रिया से जरूर मिले थे।

उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत मामले से उनका कोई संबंध नहीं है।

पिछले सप्ताह, आर्य का नाम सोशल मीडिया संदेश में सामने आने के बाद, ईडी की टीम ने उत्तरी गोवा के अंजुना में होटल टैमेरिंड का दौरा किया, लेकिन वह कोविड के प्रतिबंधों के कारण बंद था।

ईडी ने अभी तक रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य से पूछताछ की है।

ईडी ने सुशांत के पिता के. के. सिंह और उनकी बहनें मीतू सिंह और प्रियंका सिंह बयान भी रिकॉर्ड किए हैं।

ईडी ने सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर 31 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!