धोनी के साथ रैना ने भी कहा अलविदा

Dhoni Raina Insta

(फोटो/इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई सुपर किंग्स के कपड़े पहने हुए केदार जाधव, धोनी, मोनू सिंह, अंबाती रायडू, और कर्ण शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए संन्यास की जानकारी दी।

रैना ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, “आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा माही (धोनी)। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।”

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

रैना, धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप-2007 और वनडे विश्व कप-2011 जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रहे हैं।

वह आईपीएल में धोनी की ही कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते आए हैं।

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!