सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली, हालत स्थिर

Sonia-Gandhi_607x480

(फाइल फोटो/ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें यहां भर्ती कराए जाने के तीन दिन बाद छुट्टी मिली। उनके स्वास्थ्य बुलेटीन में यह जानकारी दी गई। सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी देने क समय सोनिया की हालत स्थिर थी।

73 वर्षीय कांग्रेस नेता को गुरुवार को रुटीन टेस्ट और चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह डॉ. अरूप कुमार बसु (छाती और श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञ) की देखरेख में थीं।

सोनिया ने गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चली थी।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!