जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए

Army IANS_800x606

प्रतीकात्मक इमेज/आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन और आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा कि वे हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के थे। एक सप्ताह से भी कम में शोपियां में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें 12 आतंकवादी मारे गए।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के पास सुग्गू गांव में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशिष्ट इनपुट मिला था। सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
जैसे ही सुरक्षा बलों ने ठिकाने पर फोकस किया, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ होने लगी ।
सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर आज संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। घेराबंदी कर सुबह 05:30 बजे संपर्क स्थापित किया गया। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। संयुक्त अभियान प्रगति पर है।”
रविवार को शोपियां जिले के रेबन गांव में भी एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे। उसके बाद उसी जिले में सोमवार को पिंजुरा गांव में चार आतंकवादी मारे गए थे।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!