कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

chauri chaura express (2)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

कानपुर | कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. गोरखपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15003) के चार कोच प्लेटफॉर्म से रवाना होने के तुरंत बाद पटरी से उतर गए. यह घटना शाम करीब 5:05 बजे हुई.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कोई भी यात्री घायल या हताहत नहीं हुआ है.

उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज मंडल) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर जा रही थी. कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर सात से शाम 5:03 बजे रवाना होने के महज दो मिनट बाद ट्रेन के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच पटरी से उतर गए. चारों कोचों की एक-एक ट्रॉली बेपटरी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए. डिप्टी सीटीएम (कानपुर) आकांशु गोविल के नेतृत्व में ट्रैक बहाली और राहत कार्य शुरू किया गया है. गोविल ने कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और ट्रैक को सामान्य करने का काम तेजी से जारी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं.

यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015

प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149

फतेहपुर स्टेशन: 9151833006

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!