जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 सीआरपीएफ जवान….

Indian Army IANS Jan 22 (2) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 सीआरपीएफ जवान….

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। घटना करीब 2:15 बजे की है। इसमें दो जवान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।


The Hindi Post
error: Content is protected !!