चलती बाइक पर युवती को आगे बिठाकर युवक करना लगा रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

Kaushambi running bike and romance (1)
The Hindi Post

चलती बाइक पर युवती को आगे बिठाकर युवक करना लगा रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

 

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है. यहां संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रामवन गमन मार्ग पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट किया गया. युवक ने युवती को आगे पेट्रोल टंकी पर बैठा रखा था. वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए खुलेआम रोमांस कर रहा था. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राहगीरों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपाचे बाइक पर युवती को आगे बैठाकर सड़क पर फर्राटा भर रहा है. सफर के दौरान युवक का ध्यान सड़क और यातायात की स्थिति पर होने के बजाय युवती पर केंद्रित रहा है. फिल्मी अंदाज में किया गया यह खतरनाक स्टंट दोनों की जान जोखिम में डाल सकता था.

यह घटना ऐसे समय में घटी है जब पुलिस और प्रशासन पूरे राज्य में ‘यातायात माह’ चलाकर लोगों को हेलमेट पहनने, तय गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं. ऐसे अभियान के बीच इस तरह की घोर लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है. डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की विस्तृत जांच की जा रही है. गाड़ी के नंबर और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस युवक-युवती की शिनाख्त करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि पहचान सुनिश्चित होते ही दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

 

By Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!