कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा बयान

TRUMP (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा बयान

 

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति दिख रही है. व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलहाल ईरान पर नए सैन्य हमलों की संभावना बेहद कम है. ट्रंप के अनुसार, ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कमजोर हो चुकी है और अमेरिका केवल मौजूदा स्थिति को बनाए रखने पर जोर दे रहा है.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कतर, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कुवैत जैसे खाड़ी देश ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और ‘ऑपरेशन आयरन गेट’ का समर्थन कर रहे हैं जिसका उद्देश्य ईरानी रसद मार्गों को रोकना है. उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र के सभी देश इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

हालांकि, राष्ट्रपति के इस सकारात्मक रुख के विपरीत अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अधिक सतर्क रुख अपनाया है. फ्रांस में जी-7 की बैठक के लिए रवाना होने से पहले रुबियो ने स्पष्ट किया कि कूटनीतिक स्तर पर अभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है लेकिन अमेरिका विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के विकल्पों की तलाश जारी रखेगा.

BY IANS/Hindi Post Dot In

 

ईरान युद्ध खत्म करने की दिशा में दिख रही है ‘सकारात्मक गति’, कतर के पीएम से मुलाकात के बाद बोले ट्रंप

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!