अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी, रोकी गई कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी, रोकी गई कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग
अभिनेता अमिताभ बच्चन के अस्वस्थ होने के कारण ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की शूटिंग पिछले एक सप्ताह से रुकी हुई है. एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) को यह जानकारी दी.
सूत्र के अनुसार, अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. इसलिए निर्माताओं ने नए एपिसोड्स की शूटिंग फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी है.
इस दौरान चैनल ‘दिवाली स्पेशल वीक’ के तहत पुराने सेलिब्रिटी एपिसोड्स ही री-एयर कर रहा है.
अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य में सुधार होने पर अगले सप्ताह से शूटिंग दोबारा शुरू होने की संभावना है. सूत्र ने आगे कहा, “यदि उनके स्वास्थ्य ने अनुमति दी तो उम्मीद है कि अगले सप्ताह से शूटिंग पुनः शुरू हो जाएगी.”
By IANS
