खौफनाक: चीखने की आवाजें आती रहीं लेकिन……, पत्नी पर पेट्रोल डालकर पति ने लगाई आग, कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
खौफनाक: चीखने की आवाजें आती रहीं लेकिन……, पत्नी पर पेट्रोल डालकर पति ने लगाई आग, कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है. छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया.
मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. दोनों ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो छोटे बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि सुखबीर अपनी पत्नी के चरित्र पर कथित तौर पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
कन्नौज के छिबरामऊ में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांध पेट्रोल डाला और जलाकर मार डाला। हत्या का आरोपित बच्चों को लेकर भाग निकला। #Kannauj @NBTLucknow https://t.co/GOwce0huTn
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) November 5, 2026
दिवाली की छुट्टी पर गांव पहुंचे सुखबीर का पत्नी से दोबारा झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उसने कथित रूप से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.
घर से आग और धुआं उठता देख ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, महिला की मौत हो चुकी थी और मौके पर सिर्फ कंकाल मिला. वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
