स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

man accused of attacking class 10 student in Andhra Pradesh school IANS Photo
The Hindi Post

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

 

अमरावती | आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 10वीं क्लास की छात्रा पर इलेक्ट्रिक चेनसॉ (आरी) से हमला करने का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था. इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा है. वहीं, हमले में घायला छात्रा को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है.

अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपी हेमंत का दाहिना पैर काट दिया है. 1 नवंबर को आत्मकुर जंगल इलाके में भागने की कोशिश करते समय पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया था.

हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट मल्लिश्वरी ने कहा, “सोमवार आधी रात के बाद पैर काटा गया. ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण उसका दाहिना पैर खराब हो गया था. इसलिए घुटने के नीचे से उसका पैर काटना पड़ा. डॉक्टरों ने उसके बाएं पैर की सर्जरी भी की है.”

ऑपरेशन के बाद, युवक को एक्यूट मेडिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

बता दें कि हेमंत ने राप्तडू के जिला परिषद हाई स्कूल के एक क्लासरूम में घुस कर 10वीं कक्षा की छात्रा पर चेनसॉ से हमला कर दिया था. इस हमले में पंद्रह वर्ष की छात्रा के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं. इस वारदात को 31 अक्टूबर को अंजाम दिया गया था.

हेमंत पीड़िता छात्रा का करीबी रिश्तेदार है. पीड़िता ने हेमंत का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिस के बाद उसने उस पर हमला कर दिया था. पीड़िता का अब बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस बीच, आंध्र प्रदेश के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर सत्य कुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रा की हालत स्थिर है और वेंटिलेटर हटा दिया गया है.

उन्होंने कहा, “सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटा दिया है. डॉक्टर धीरे-धीरे हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट कम कर रहे हैं. उसे नेजल ट्यूब के जरिए न्यूट्रिशन दिया जा रहा है.”

 

By IANS

आंध्र प्रदेश: स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post
error: Content is protected !!