खौफनाक : बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने उड़ाया, चिथड़े-चिथड़े हुए शव…., VIDEO
खौफनाक : बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने उड़ाया, चिथड़े-चिथड़े हुए शव…., VIDEO
कानपुर | कानपुर में गुरुवार को दर्दनाक घटी. पनकी में बंद रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों शव क्षत-विक्षत हो गए. यह पूरी घटना क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.
मृतकों में से एक की पहचान मैनपुरी निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री संजीव कुमार के रूप में हुई है जो करवाचौथ पर पनकी स्थित अपनी ससुराल आया था और रात में लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
कानपुर मे ट्रेन आने वाली थी फाटक बंद था लेकिन दो लड़को को घर जाने की जल्दी थी पता नहीं किस धुन मे थे कि न ट्रेन की आवाज सुनाई दी न ट्रेन देख पाए।
बेचारे दोनों की ट्रेन की चपेट मे आकर मौके पर ही से कटकर दुःखद मौ*त हो गयी🧐Kanpur की ये घटना दिखाती है कि 2 मिनट की जल्दी….See mo https://t.co/HTMMf3FlT0
— 𝗦𝗨𝗡𝗶𝗟 𝗣𝗥𝗔𝗧𝗔𝗣 ᵖʳᵃʲᵃᵖᵃᵗⁱ (@SunilPtp) October 30, 2026
हादसे के वक्त भी कई लोग नियमों की अनदेखी कर बंद फाटक के नीचे से ट्रैक पार करते दिखे. रेलवे नियमों के तहत बंद क्रासिंग पार करना दंडनीय अपराध है जिसमें छह महीने तक की जेल या जुर्माना हो सकता है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
