फ्रांस में क्यों हो रहे है प्रदर्शन….? राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई चौंकाने वाली वजह

TRUMP

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

फ्रांस में क्यों हो रहे है प्रदर्शन….? राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई चौंकाने वाली वजह

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे प्रदर्शनों को शिक्षा का मुद्दा मानने से इनकार करते हुए इसके लिए वहां की खुली इमिग्रेशन नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. जॉर्जिया के पेरी में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि फ्रांस इसलिए जल रहा है क्योंकि उसने अपनी सीमाएं उन लोगों के लिए खोल दीं जो उससे नफरत करते हैं. उन्होंने कहा कि वहां पुलिस मौजूद है लेकिन उसे सख्त कार्रवाई करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

फ्रांस के मौजूदा हालात की तुलना अमेरिका से करते हुए ट्रंप ने अपनी कड़ी सीमा नीतियों का पुरजोर बचाव किया. उन्होंने डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह तीसरी दुनिया के लाखों अमेरिका विरोधी प्रवासियों को देश में बसाना चाहते हैं. ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसे लोग सभ्यता को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आते हैं जिसे उनकी सरकार कभी स्वीकार नहीं करेगी.

उल्लेखनीय है कि ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से अमेरिका में आव्रजन नियमों को बेहद कड़ा कर दिया गया है. इसके तहत अब तक तीन लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं.

दूसरी ओर, फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत विभिन्न शहरों में पेंशन और शिक्षा नीतियों को लेकर भारी असंतोष देखा जा रहा है. पेरिस में करीब चार लाख 10 हजार लोग सड़कों पर उतरे. मार्च के अंत में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़पें हुईं जहां भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके. इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!