अजीबोगरीब : दुकान में अचानक घुस आया लंगूर, युवक के गले से देर तक ऐसे लिपटा रहा जैसे….., वायरल हुआ VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
अजीबोगरीब : दुकान में अचानक घुस आया लंगूर, युवक के गले से देर तक ऐसे लिपटा रहा जैसे….., वायरल हुआ VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उस वक्त हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला जब एक लंगूर अचानक मोबाइल की दुकान में घुसा और दुकानदार को किसी पुराने दोस्त की तरह गले लगा लिया. यह अनोखी घटना इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है.
आमतौर पर जब कोई जंगली जानवर अचानक इंसानों के बीच आ जाता है, तो लोग डर के मारे भागने लगते हैं या दूरी बना लेते हैं. वहीं वन्यजीव भी इंसानों को देखकर कई बार आक्रामक रुख अपना लेते हैं लेकिन इस वायरल वीडियो में लंगूर का शांत, सहज और आत्मीय अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है. लंगूर ने न तो दुकान में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचाया, न तोड़फोड़ की और न ही दुकानदार पर हमला किया.
सामने आई वीडियो क्लिप के अनुसार, मोबाइल दुकान का संचालक अपनी कुर्सी पर बैठा फोन में पूरी तरह तल्लीन था. उसका पूरा ध्यान मोबाइल की स्क्रीन पर था. तभी एक लंगूर दबे पांव काउंटर की तरफ आया. शुरुआत में दुकानदार को उसके आने की भनक तक नहीं लगी. जैसे ही लंगूर बिल्कुल पास पहुंचा और दुकानदार की नजर उस पर पड़ी वह एक पल के लिए स्तब्ध रह गया. इसके बाद लंगूर बड़े प्यार से दुकानदार के गले लग गया. दुकानदार भी बिना घबराए चुपचाप बैठा रहा और लंगूर काफी देर तक उससे लिपटा रहा.
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक वर्ग इसे इंसान और वन्यजीव के बीच के सहज जुड़ाव के तौर पर देख रहे है, वहीं कुछ लोग इसे एआई-जनरेटेड वीडियो मान रहे हैं. हालांकि, लंगूर के इस दोस्ताना रुख के पीछे की वास्तविक वजह या दुकानदार से उसके किसी पूर्व परिचय की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
जानवरों को इंसानों से डर लगता है वैसे ही इंसानों को जानवरों से भी डर लगता है लेकिन यह नजारा है कुछ और बयां कर रहा है
अचानक से लंगूर दुकान में आकर बैठ गया ना कोई नुकसान किया ना किसी को डराया बस बैठे हुए व्यक्ति के गले लग गया वह भी ऐसे जैसे जाने कितने वर्षोंके बाद दो दोस्त मिले हो https://t.co/lELfG99NMF— Abhishek Sharma (@AbhishekS0501) October 24, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
नोट: द हिंदी पोस्ट इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. यह वायरल हो रहे खबर के आधार पर लिखी गई है.
