UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अफसर ने शेयर किया अश्लील वीडियो, फिर हुई यह कार्रवाई
सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अफसर ने शेयर किया अश्लील वीडियो, फिर हुई यह कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो साझा किए जाने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी (SHO) को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को यह दंडात्मक कार्रवाई की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब पांच दिन पहले बढ़ापुर थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में यह वीडियो पोस्ट किया गया था. हालांकि थोड़ी देर बाद इसे हटा (डिलीट) दिया गया लेकिन तब तक कुछ कर्मियों द्वारा कथित तौर पर इसे डाउनलोड कर लिया गया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकरण संज्ञान में आते ही एसपी ने जांच दल गठित कर थाने के पुलिसकर्मियों से पूछताछ कराई और उनके बयान दर्ज हुए. जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद संबंधित इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
