श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने की सुनवाई, सुनाया यह फैसला…..
श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने की सुनवाई, सुनाया यह फैसला…..
शिवा शर्मा मौत मामले में लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. अदालत ने अपराध की गंभीरता और मामले का ट्रायल सेशन कोर्ट में चलने की बात कहते हुए तीनों को राहत देने से इनकार कर दिया. आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और हत्या (बीएनएस धारा 103(1)) का मुकदमा दर्ज किया था.
घटना के बाद फरार चल रहे तीनों आरोपियों को यूपी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया था. अब सीजेएम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
