2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकता है नया नियम, अगर किया यह काम तो बंद हो सकता अकाउंट एक्सेस
2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकता है नया नियम, अगर किया यह काम तो बंद हो सकता अकाउंट एक्सेस
नई दिल्ली | क्या आप फोन में सिम कार्ड के बिना WhatsApp या Telegram चलाते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. 1 जनवरी 2027 से नया नियम लागू हो सकता है.
दूरसंचार विभाग (DoT) ने साइबर धोखाधड़ी और भारतीय मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग पर नकेल कसने के लिए कड़ा कदम उठाया है. विभाग ने सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सिम-बाइंडिंग (SIM-binding) अनिवार्य करते हुए इसके अनुपालन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की है.
नए नियमों के लागू होने के बाद, अगले साल (2027) से यदि किसी अकाउंट (उदहारण के लिए जैसे से जुड़ा सिम कार्ड फोन से निकाल दिया जाता है, डिएक्टिवेट हो जाता है या बदल दिया जाता है, तो यूज़र्स अपने मैसेजिंग अकाउंट का एक्सेस खो सकते हैं.
सरकार के नए SIM Binding नियम के तहत यूजर्स को अपने अकाउंट से जुड़े रजिस्टर्ड SIM कार्ड को फोन में रखना पड़ सकता है.
अधिकारियों का मानना है कि मैसेजिंग एकाउंट्स और सिम कार्ड को आपस में लिंक करने से बहुत फायदा होगा. इससे विदेशों में बैठकर भारतीय नंबरों के जरिए ठगी करना काफी मुश्किल हो जाएगा.
BY IANS
2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
