खौफनाक : पिता ने अपने दो साल के मासूम को जिंदा जलाया, ‘बोझ’ लग रही थी ‘परवरिश’ !
खौफनाक : पिता ने अपने दो साल के मासूम को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, ‘बोझ’ लग रही थी ‘परवरिश’ !
गुजरात के वाव-थराद जिले में स्थित सुइगाम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अशोक रावल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ढाई साल के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह बताया गया है कि पत्नी के मायके जाने के बाद अकेले बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी से परेशान होकर पिता उसे बोझ समझने लगा था. 13 अक्टूबर की दोपहर उसने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
बुरी तरह झुलसने के कारण इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को स्थानीय श्मशान घाट में चुपके से दफना दिया. घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के चाचा बाबूभाई रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही स्थानीय लोग हैरान है कि कोई पिता अपनी औलाद के साथ ऐसा कैसे कर सकता है.
.हिंदी पोस्ट डॉट इन
