सांप से डसवा कर पति को सुला दिया था मौत की नींद, कोर्ट ने पत्नी और उसके प्रेमी को दी सजा-ए-मौत
सांकेतिक तस्वीर (IANS)
सांप से डसवा कर पति को सुला दिया था मौत की नींद, कोर्ट ने पत्नी और उसके प्रेमी को दी सजा-ए-मौत
मेरठ की एडीजे-12 अदालत ने चर्चित अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड में उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. 13 अप्रैल 2025 को बहसूमा के अकबरपुर सादात में अमित का शव बिस्तर पर मिला था. शव के नीचे जिंदा सांप दबा था और शरीर पर डसने के निशान थे. पत्नी ने इसे सर्पदंश से हुई मौत बताया था लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी.

पुलिस जांच में सामने आया था कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर दोनों ने अमित की हत्या की साजिश रची थी. साजिश के तहत अमरदीप ने सपेरे से एक हजार रुपये में सांप खरीदकर बिस्तर पर छोड़ा था ताकि हत्या हादसा लगे. अदालत ने 12 गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों को हत्या व सबूत मिटाने का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
