सड़क पर मच गई शराब लूटने की होड़, जिसे जितनी मिली वो उतनी उठा ले गया, वीडियो हुआ वायरल
सड़क पर मच गई शराब लूटने की होड़, जिसे जितनी मिली वो उतनी उठा ले गया, वीडियो हुआ वायरल
बिहार के अररिया जिले में सड़क दुर्घटना के बाद शराब की लूट का मामला सामने आया है. दरअसल, अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर गीतवास टोल प्लाजा के पास विदेशी शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.
ट्रक पलटने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. वाहन में विदेशी शराब लदी देख ग्रामीणों के बीच बोतलें और कार्टन लूटने की होड़ मच गई. जिसे जितना मौका मिला, वह उतनी शराब समेटकर बाइक व अन्य साधनों से वहां से निकल गया.
दुर्घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह और रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश शराब लूटी जा चुकी थी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और आसपास के गांवों में छापेमारी कर लूटी गई शराब बरामद करने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, फरार चालक व खलासी की तलाश जारी है और मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
