‘अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी’, ममता बनर्जी पर किसने कसा यह तंज ?

MAMATA BENARJI (1)
The Hindi Post

‘अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी’, ममता बनर्जी पर किसने कसा यह तंज ?

 

कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) का समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर सकती है.

मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार सुबह न्यूटाउन में मीडिया से बात करते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने कांग्रेस का समर्थन किया और सीपीएम को भी जिंदा किया. सीजेपी क्या है, वह (ममता बनर्जी) अपना अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी.”

उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भी पलटवार किया. घोष ने कहा, “ज्ञानेश कुमार एक संवैधानिक पद पर हैं. उन्हें हटाने की हिम्मत किसी में नहीं है. आप (विपक्ष) जनता के बीच जाइए और चुनाव की तैयारी कीजिए, वरना आपको वही नतीजा मिलेगा जो पहले मिला था. चुनाव होंगे, नतीजे आएंगे, वे हारेंगे भी और शोर मचाते रहेंगे.”

उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ पर निशाना साधते हुए कहा, “देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. उससे ठीक पहले ‘इंडी’ गठबंधन अचानक से आ जाता है. बंगाल में भी नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, इसलिए उन्हें किसी मुद्दे की जरूरत है लेकिन न तो देश में और न ही बंगाल में उनके पास कोई असली मुद्दा बचा है. वे बस मीडिया का ध्यान खींचने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं, और कुछ नहीं.”

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

भारतीय महिला हॉकी टीम के बारे में घोष ने कहा, “हमारे देश की लड़कियां और महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं. सेना और पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. वे सेना, नौसेना और वायुसेना में हैं और इसी तरह खेलों में भी. लड़कियों ने क्रिकेट में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, महिला वर्ल्ड कप जीता और अब एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग, तीरंदाजी और हॉकी में शानदार नतीजे दिए हैं. यह हमारे देश की लड़कियों के लिए प्रेरणादायक पल है कि महिलाएं हर जगह आगे आ रही हैं.”

भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “दुनिया ने देखा है कि हमारे देश का पायलट आसमान में भी लड़ सकता है. वे फाइटर जेट उड़ाते हैं और लड़ते हैं और पैसेंजर फ्लाइट में भी लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. स्मित मच्छार ने पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है. दुनिया भर के लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. सचमुच, उन्होंने देश का मान बढ़ाया है.”

BY IANS

‘अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी ममता बनर्जी’, एआईटीएमसी के सीजेपी को समर्थन पर भाजपा का तंज

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!