प्रधानमंत्री मोदी को ‘कोसते’ हुए अरविंद केजरीवाल ने दी जन्मदिन की बधाई

Arvind Kajriwal and Narendra Modi (2) (1)

Photo: Hindi Post

The Hindi Post

प्रधानमंत्री मोदी को कोसते हुए अरविंद केजरीवाल ने दी जन्मदिन की बधाई

 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तीखा राजनीतिक हमला बोला. एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अपनी हार के लिए वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हेरफेर का आरोप लगाया.

अरविंद केजरीवाल ने न्यूज रिपोर्ट के शीर्षक को साझा करते हुए कहा, “तो इस तरह मोदी जी ने दिल्ली जीता, वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करते हुए. बधाई मोदी जी भारतीय लोकतंत्र की हत्या के लिए. हैप्पी बर्थडे.”

दरअसल, न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई दिल्ली सीट पर जहां अरविंद केजरीवाल मामूली अंतर से हारे थे, वहां 2025 विधानसभा चुनाव से पहले जोड़े गए नए वोटर्स में से 40 फीसदी का नाम एसआईआर में कट गया है. इसी आधार पर केजरीवाल ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाया है.

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 मतों से हराया था. हालांकि, आम आदमी पार्टी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को चुनाव आयोग पहले ही खारिज कर चुका है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!