पांच बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार ! साथ रहने को लेकर परिवार में मचा हंगामा

woman old and young man in love 2 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

पांच बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार ! साथ रहने को लेकर परिवार में मचा हंगामा

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां 20 वर्षीय दामाद और उसकी 35 वर्षीय सास के बीच उपजे कथित प्रेम प्रसंग ने पारिवारिक विवाद का रूप ले लिया. मामला तब और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ रहने की घोषणा कर दी. इतना ही नहीं, थाने में पुलिस के सामने युवक ने दो-टूक शब्दों में कहा कि वे दोनों साथ रहना चाहते है और उसकी मौजूदा पत्नी—जो महिला की बेटी है—यदि साथ रहना चाहती है तो रहे, अन्यथा जाने को स्वतंत्र है.

यह हैरान कर देने वाला मामला घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व 35 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद वह अपने पांच बच्चों के साथ गांव में ही जीवन यापन कर रही थी. इसी दौरान दामाद का अपनी ससुराल आना-जाना बढ़ा और पिछले दो-तीन महीनों में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं. दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और साथ रहने का मन बना लिया.

हाल ही में महिला और उसका दामाद मैनपुरी स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वहां महिला के बच्चे और अन्य परिजन भी मौजूद थे. परिजनों को जब इस प्रेम संबंध की भनक लगी, तो मौके पर ही तीखी बहस शुरू हो गई. बच्चों और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते पर कड़ा ऐतराज जताया और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया. स्थिति बेकाबू होते देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया.

थाने परिसर में भी घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस अधिकारियों ने जब दोनों से पूछताछ की, तो युवक ने बेबाकी से सास के साथ रहने की इच्छा दोहराई. उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह महिला के छोटे बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार है. वहीं, महिला भी अपने बच्चों के विरोध के बावजूद दामाद के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही.

पुलिस ने सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं का हवाला देते हुए दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया. दोनों पक्षों को हिदायत देकर फिलहाल घर भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है; यदि कोई औपचारिक तहरीर मिलती है, तो विधिक रूप से कार्रवाई की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!