UPI ट्रांजैक्शन पर MDR की तैयारी? राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप

Rahul Gandhi And Narendra Modi (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

UPI ट्रांजैक्शन पर MDR की तैयारी? राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप

 

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार (15 सितंबर) को आरोप लगाया कि सरकार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापार समझौतों की तरह इस मामले में भी अमेरिका के सामने झुकाव दिखाया है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुपचाप UPI पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है.

उन्होंने X पर लिखा, “मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है. अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है. इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है.”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी. लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से.”

उन्होंने कहा, “अमेरिकी payment कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं. अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है. US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं. ”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!