फोन की किस्त बाकी रहने पर युवक को ब्लड बैंक ले जाकर निकलवाया खून; पुलिस ने शुरू की जांच

Mobile Phone AI Photo Depositphotos_856887994_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

फोन की किस्त बाकी रहने पर युवक को ब्लड बैंक ले जाकर निकलवाया खून; पुलिस ने शुरू की जांच

 

राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र से एक अमानवीय मामला सामने आया है. दर्ज शिकायत के अनुसार, मोबाइल की ईएमआई (EMI) बकाया होने पर एक दुकानदार और उसके साथियों ने एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाया, उसका जबरन खून निकलवाया और मजदूरी कराई.

राजारामखेड़ा निवासी पीड़ित नेवल के परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले किस्त पर लिए गए फोन का भुगतान न होने पर आरोपी पहले ही मोबाइल ले जा चुके थे. इसके बाद 8 सितंबर को आरोपी कथित तौर पर युवक को अपने साथ लखनऊ के एक ब्लड बैंक ले गए, जहां उसका खून निकलवाया गया. आरोप के मुताबिक, इसके बाद उसे एक मकान में कथित तौर पर बंधक रखकर जबरन काम कराया गया और परिजनों से 2,799 रुपये ऑनलाइन लेने के बाद 12 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई.

परिजनों ने स्थानीय निगोहां पुलिस पर शुरुआत में शिकायत दर्ज न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!