पिता कर रहा था नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने लिया एक्शन

RAPE

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

पिता कर रहा था नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने लिया एक्शन, BIG NEWS

 

उत्तरकाशी | उत्तरकाशी पुलिस ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्‍कर्म और छेड़खानी के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, बीते एक सितंबर को बाल कल्याण समिति (सीडब्‍ल्‍यूसी) की ओर से पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी जैसी घिनौनी हरकतें कर रहा है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली धरासू में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. निर्देशों के अनुपालन में धरासू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को 11 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि बच्चों के विरुद्ध अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह मामला एक बार फिर समाज को झकझोरने वाला साबित हुआ है जहां संरक्षण और सुरक्षा देने वाले रिश्ते पर ही गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस और बाल संरक्षण संस्थाओं की सतर्कता से पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

 

By IANS

उत्तरकाशी में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!