कार मालिक ने फुल फेस मोटरसाइकिल हेलमेट पहनकर चलाया चारपहिया, क्या है यह मामला ?

MEN WITH HELMET IN CAR

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

कार मालिक ने फुल फेस मोटरसाइकिल हेलमेट पहनकर चलाया चारपहिया, क्या है यह मामला ?

 

बेंगलुरु | कर्नाटक के बेलगावी से शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां एआई ट्रैफिक कैमरे की गड़बड़ी के कारण एक कार ड्राइवर पर ‘हेलमेट न पहनने’ के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया गया.

दरअसल, बेलगावी जिले के चिक्कोडी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रैफिक कैमरे ने कार मालिक पर हेलमेट न पहनने के लिए 500 रुपए का ट्रैफिक जुर्माना लगा दिया. इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बेलगावी जिले के अथानी शहर के रहने वाले सुभाष बोजाने के तौर पर हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, बोजाने तब हैरान रह गए, जब उन्हें बेलगावी जिला ट्रैफिक पुलिस से एक व्हाट्सएप अलर्ट मिला. इसमें बताया गया था कि अथानी शहर के अंबेडकर सर्कल पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

एआई ट्रैफिक कैमरे की ओर से यह गड़बड़ी इसलिए हुई क्योंकि एआई-आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी चार-पहिया गाड़ी को गलत तरीके से दो-पहिया वाहन चालकों के लिए बने नियम के तहत चिह्नित कर लिया.

एआई ट्रैफिक कैमरे की इस अजीब गलती को उजागर करने के लिए बोजाने ने आगे के जुर्माने से बचने के लिए फुल-फेस मोटरसाइकिल हेलमेट पहनकर कार चलाते हुए अपना एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. एआई सिस्टम की गलत पहचान के बारे में बताने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना अथानी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. इस घटना की बात सामने आने के बाद स्थानीय वाहन चालकों ने स्वचालित ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली की विश्वसनीयता पर चिंता जताई है.

By IANS

कर्नाटक में एआई ट्रैफिक कैमरे की गड़बड़ी कार ड्राइवर पर ‘हेलमेट न पहनने’ के लिए 500 रुपए का जुर्माना

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!