निशु आजाद ने घर पर पथराव का लगाया आरोप, बोलीं- परिवार की जान को खतरा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
निशु आजाद ने घर पर पथराव का लगाया आरोप, बोलीं- परिवार की जान को खतरा
यूट्यूबर निशु आजाद ने अपने घर पर पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाया है. निशु ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बालकनी व किचन में पड़े पत्थर के टुकड़े और टूटे कांच दिखाते हुए परिवार की जान को खतरा बताया.
निशु के अनुसार, घर के बाहर संदिग्ध हलचल और धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र भरद्वाज के समर्थक उन्हें गालियां और धमकियां दे रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय और स्वतंत्र के बीच कथित तौर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसमें कथित तौर पर संजय का सिर फूट गया था.
हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वतंत्र द्वारा कथित तौर पर हमले की बात स्वीकारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब निशु ने अपनी व परिजनों की सुरक्षा की मांग की है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
