सुबह-सुबह प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, सरोराह गोली चलाकर हमलावर हुए फरार, मौके पर….

PROPERTY DEALER MURDER IN DELHI

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

सुबह-सुबह प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, सरोराह गोली चलाकर हमलावर हुए फरार, मौके पर….

 

नई दिल्ली | उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी फैल गई. यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई. हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाई और मौके से भाग निकले. इसमें प्रॉपर्टी डीलर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. वह हरियाणा के सोनीपत जिले के राई के अंतर्गत आने वाले नाहरी गांव के रहने वाले थे. प्रमोद कुमार मुकुल प्रॉपर्टी के संचालक थे और गांव में मुकुल गार्डन के नाम से उनका बैंक्वेट हॉल है.

प्रमोद को नरेला के बांकनेर में जिम के बाहर गोली मारी गई. बताया गया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. गोली लगने के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी बीच, स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, इस हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है.

इससे पहले, दिल्ली के रोहिणी से बीते दिन लूट और हत्या की घटना सामने आई थी. मृतक की पहचान करीब 60 साल के राकेश खन्ना के रूप में हुई थी.

शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग घर में घुसे, जबकि चौथा साथी बाहर निगरानी कर रहा था. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की थी. रेकी 30 अगस्त को, यानी घटना से दो दिन पहले की गई थी. घर से करीब 1.5 लाख रुपए कैश और कुछ सोने के गहने लूटे गए थे.

जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान सिमरन तनेजा, चिराग और पारस के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, 23 साल की सिमरन तनेजा, जो मृतक की भतीजी है, इस साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है.

 

BY IANS

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन हमलावरों ने जिम के बाहर मारी गोली

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!