PM मोदी की अपील: विदेश यात्रा से बचें, जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें

Narendra Modi PM 2211 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

PM मोदी की अपील: विदेश यात्रा से बचें, जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए देशवासियों को 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने पर बधाई दी. उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें और ज़रूरत न हो तो सोने की ख़रीदारी भी न करें. साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा में डूबे हुए हैं और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8 प्रतिशत विकास दर. देश खुशियों से भर गया है. मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए. दुनिया युद्ध में डूबी है. चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं. विश्व संकटों से घिरा है. सप्लाई चैन डिस्टर्ब है. 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है. उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं. इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है. हमें इस गति को बनाए रखना है. हमें बढ़ना भी है. इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है.”

उन्होंने कहा, “स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए. शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए. जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे. जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे. मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे. इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें. हमारी नीति सही है और नीयत साफ है. 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!