भारत में अमेरिका के राजदूत के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, पड़ोसी देश ने उठाया यह कदम
फाइल फोटो | आईएएनएस
भारत में अमेरिका के राजदूत के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, पड़ोसी देश ने उठाया यह कदम
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाले बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत (चार्ज डी’अफेयर्स) को तलब कर औपचारिक विरोध पत्र (डिमार्श) सौंपा.
श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का बेहद महत्वपूर्ण और खूबसूरत हिस्सा बताया था. साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में सुधरती सुरक्षा स्थिति की सराहना करते हुए अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ‘लेवल 4: यात्रा न करने’ की एडवाइजरी की समीक्षा करने के संकेत भी दिए.
पाकिस्तान ने राजदूत गोर की टिप्पणी को ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह टिप्पणी अमेरिका की लंबे समय से चली आ रही आधिकारिक नीति के खिलाफ है और कश्मीर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत एक विवादित क्षेत्र है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
