नितिन नबीन की टीम में इस नेता को नहीं मिली जगह, चर्चा में है इनका नाम
नितिन नबीन की टीम में इस नेता को नहीं मिली जगह, चर्चा में है इनका नाम
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया. इस संगठनात्मक फेरबदल में पार्टी ने डिजिटल और सोशल मीडिया विंग के ढांचे में अहम बदलाव किए हैं.
दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान: छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को पार्टी का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. वहीं, अमित मालवीय से सोशल मीडिया की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, हालांकि वह राष्ट्रीय IT विभाग के प्रभारी (National IT In-charge) बने रहेंगे.

चार राज्यों से सह-संयोजक: सोशल मीडिया टीम में संतुलन साधते हुए चार सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं—महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव.
मीडिया विभाग में निरंतरता: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है. उनके साथ आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को सह-मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नितिन नबीन की इस नई टीम में युवा ऊर्जा और सांगठनिक अनुभव के बीच संतुलन साधने पर विशेष जोर दिया गया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
