पुलिस ने डाली रेड तो घर में मिली 304 जिलेटिन छड़ें, 15 अगस्त से पहले बड़ी बरामदगी
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
पुलिस ने डाली रेड तो घर में मिली 304 जिलेटिन छड़ें, 15 अगस्त से पहले बड़ी बरामदगी, BIG NEWS
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की बीरभूम जिला पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुरहाट क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (जिलेटिन की छड़ें) बरामद की है.
छापेमारी और बरामदगी
रामपुरहाट थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने शुक्रवार को अयास गांव के बथान पारा स्थित एक आवास पर रेड की और तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान परिसर से 304 जिलेटिन की छड़ें जब्त की गईं.
आरोपी पुलिस हिरासत में
पहले तो मकान मालिक शरीफुल इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे बीरभूम जिला अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश सुनाया.
साजिश के पहलुओं की जांच
जांच अधिकारी आरोपी से विस्फोटक सामग्री के स्रोत (सप्लाई चेन) और इसे आवासीय परिसर में एकत्र करने के मुख्य उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से पड़ताल कर रही है कि क्या इन विस्फोटकों का प्रयोग जिले अथवा राज्य में किसी विध्वंसक या अराजक गतिविधि को अंजाम देने के लिए किया जाना था.
उल्लेखनीय है कि विगत दो माह के भीतर बीरभूम जिले से विस्फोटकों की बरामदगी का यह तीसरा बड़ा मामला है.
आईएएनएस
