लखनऊ में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से लेकर देह व्यापार तक के आरोप

uzbekistan woman arrested from lucknow (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से लेकर देह व्यापार तक के आरोप

 

लखनऊ | लखनऊ की थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार महिला की पहचान लोला कायूमोवा के तौर पर हुई है.

दरअसल, 20 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन को शिकायतकर्ता महेश कुमार सिंह से एक अपराध के बारे में जानकारी मिली. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने धोखाधड़ी से पैसे कमाने के लिए विदेशी महिलाओं/लोगों को भारत में गैर-कानूनी रूप से रहने में मदद की. यह भी आरोप है कि उसके पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है. आरोप लगाया गया है कि उन विदेशी महिलाओं (जिनको भारत में रहने में मदद की गई) की पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी या ऑपरेशन करवाए गए. इसी के संबंध में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज किया गया है.

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं एफआरआरओ की सूचना पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता लोला कायूमोवा (उम्र 45 वर्ष, तास्कंद शहर, उज्बेकिस्तान), जिसका हाल पता तुलसी विहार कॉलोनी, राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, जनपद लखनऊ; हाल पता आर्चिट बी. ओमेक्स, सरसवां पुलिस हेड क्वार्टर, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, जनपद लखनऊ को नियमानुसार हिरासत में लिया गया. इसके बाद गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

अभियुक्ता ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह (लोला कायूमोवा) अवैध रूप से वीजा व पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी कई वर्षों से भारत के अलग-अलग राज्यों के जिलों में छुपकर रह रही थी. अभियुक्ता द्वारा यह भी बताया गया कि उसके द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल आदि प्रपत्र नियमों के विपरीत बनवाए गए. इसके साथ ही उसने यह भी बताया उसके गैंग के कई अन्य सहयोगियों द्वारा उसका सहयोग किया जाता है.

उसने आगे बताया कि अलग-अलग राज्यों व अलग-अलग जिलों में अनैतिक देह व्यपार भी कराया जाता है. अभियुक्ता के साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल है जो इस व्यापार को चलाती है. आरोपी के मोबाइल फोन से कई महत्तवपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए जिनके आधार पर इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने इसके पास से 4 सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगुठी, एक सोने की घड़ी, एक सोने की चेन, एक सोने की ब्रेसलेट, एक सोने की पतली चैन (लाकेट सफेद नग), एक जोड़ी सोने की ईयरिंग, 2 फोन (वीवो व सैमसंग), 3 डेबिट कार्ड (एक्सिस, एचडीएफसी), एक फंटूरा कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और 39,740 रुपए नकद बरामद किए है.

 

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!