घाटी में कश्मीरी पंडितों को सरकार ने छुट्टी पर क्यों भेजा ? बड़ी जानकारी आई सामने…..

Army IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

घाटी में कश्मीरी पंडितों को सरकार ने छुट्टी पर क्यों भेजा ? बड़ी जानकारी आई सामने…..

 

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक समूह द्वारा जारी कथित धमकी भरे पत्र के बाद सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त तक प्रशासनिक छुट्टी (एडमिनिस्ट्रेटिव लीव) पर भेज दिया गया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सामने आई इस कथित धमकी भरी चिट्ठी में कुछ कर्मचारियों के नाम और उनके संपर्क विवरण सार्वजनिक किए गए थे जिसके बाद से कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे पत्र में जिन कर्मचारियों के नाम शामिल थे उन्हें सुरक्षित तरीके से जम्मू पहुंचा दिया गया है.

कश्मीरी पंडित कर्मचारी अमित कौल ने एनडीटीवी को बताया कि धमकियों के बाद पुलिस ने हमें काम पर न आने की सलाह दी है. वहीं, जो लोग अभी भी घाटी में मौजूद हैं, उनसे घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है.

दूसरी ओर, पुलिस इन धमकियों की गहन जांच कर रही हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह एक एहतियाती कदम है. हम इन धमकियों की जांच कर रहे हैं और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!