एयर इंडिया का विमान अचानक आ गया था 300 फीट नीचे, यात्री हुए थे घायल, अब जांच में हुआ बहुत बड़ा खुलासा…

AIR INDIA

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

एयर इंडिया का विमान अचानक आ गया था 300 फीट नीचे, यात्री हुए थे घायल, अब जांच में हुआ बहुत बड़ा खुलासा…

 

नई दिल्ली | पिछले सप्ताह फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे (ऊंचाई कम हो गई थी) आ गई थी. इस घटना के बाद मुख्य पायलट का मंगलवार को कराया गया ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है. जांच में पायलट के मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है.

एयर इंडिया का ए320 विमान 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या एआई2379 संचालित कर रहा था. उड़ान के दौरान विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इसकी ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट कम हो गई थी. यह विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने में सफल रहा था. इस घटना में कई यात्री और केबिन क्रू के सदस्य घायल हो गए थे.

एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद हुए पहले टेस्ट के बाद मुख्य पायलट का पुष्टि के लिए दोबारा ड्रग टेस्ट कराया गया जो कि गैर-नकारात्मक आया है.

यह घटनाक्रम इस मामले की जांच के बीच सामने आया है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इससे पहले जांच पूरी होने तक उड़ान के चालक दल को ड्यूटी रोस्टर से हटा दिया था.

हालांकि, विमानन उद्योग के प्रतिनिधियों ने आगाह किया है कि शुरुआती गैर-नकारात्मक ड्रग स्क्रीनिंग के परिणाम के आधार पर अकेले कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए.

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को लेकर नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के साथ बैठक की.

नागर विमानन सचिव के अलावा, नागर विमानन महानिदेशक वीर विक्रम यादव और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक जी.वी.जी. युगंधर भी बैठक में मौजूद थे.

टाटा संस के चेयरमैन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला के साथ-साथ एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी प्रमुख दीपक जोशी भी कैंपबेल के साथ बैठक में शामिल हुए.

सूत्रों के मुताबिक, नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया के ए320 नियो विमान से जुड़ी 4 अगस्त की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के लिए एयरलाइन के तीन सीनियर अधिकारियों को बुलाया था.

खरोला, जो पहले एक सरकारी अधिकारी रह चुके हैं, अभी टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के एग्जीक्यूटिव एडवाइजर हैं.

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!