क्या अतीक के जेल में बंद बेटे अबान अहमद के जनाजे में होंगे शामिल ? सामने आई बड़ी जानकारी…

Abaan Ahmed (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

क्या अतीक के जेल में बंद बेटे अबान अहमद के जनाजे में होंगे शामिल ? सामने आई बड़ी जानकारी…

 

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं. इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद अबान के बड़े भाइयों, उमर और अली अहमद की पैरोल मंजूर कर ली है. अब दोनों भाई अबान के जनाजे में शामिल हो सकेंगे. कोर्ट ने दोनों को मीडिया से बात न करने की शर्त के साथ सख्त सुरक्षा घेरे में ले जाने का निर्देश दिया है. इससे पहले जिला अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइडर से तेज रफ्तार कार की टक्कर के कारण सिर में गंभीर चोट (ब्रेन हेमरेज) और अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

वही प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!